उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

पतंजलि योगपीठ के पास देर रात हुआ हादसा::

इलाज के दौरान 22 वर्षीय जफर ने तोड़ा दम; पिकअप चालक मौके से फरार.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र की शांतरशाह चौकी के अंतर्गत पतंजलि योगपीठ के पास देर शाम पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई थी। हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस के अनुसार, बाइक पर जफर निवासी देहरादून, हाल निवासी गाडोवाली, वाजिद निवासी भारापुर और सादिक निवासी गाडोवाली सवार थे। बताया जा रहा है कि पतंजलि योगपीठ के पास पहुंचते ही उनकी बाइक की पिकअप से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार तीनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शांतरशाह चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल निजी अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जफर की हालत गंभीर देखते हुए उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान 22 वर्षीय जफर ने दम तोड़ दिया। वहीं, हादसे में घायल वाजिद और सादिक का उपचार जारी है।

सांकेतिक फोटो

उधर, हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने की कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल रुड़की भेज दिया। पुलिस अब हादसे की परिस्थितियों की जांच करने के साथ ही फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी है। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!