उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कलियर में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म::

रैन बसेरे के पास मासूम से दरिंदगी की वारदात, पुलिस कई टीमें छानबीन में जुटी......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रैन बसेरे के पास परिवार के साथ रह रही एक मासूम बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। घटना के समय बच्ची की मां लंगर लेने के लिए गई हुई थी। इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने कथित तौर पर बच्ची को निशाना बनाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। नवनियुक्त सीओ देवदत्त जोशी और कोतवाली प्रभारी कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। फुटेज में दिखाई देने वाले संदिग्ध लोगों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर जांच में जुटी हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने आसपास मौजूद कई लोगों से पूछताछ भी की है। घटनास्थल के आसपास रहने वाले लोगों और वहां आने-जाने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि मामले में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!