उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

“चंद सेकंड” में पलटी “नई बोलेरो”::

ब्रेक ने दिया धोखा, हाईवे पर मचा हड़कंप, बाल-बाल बची चालक की जान....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के बढ़ेडी राजपूतान गांव के समीप गुरुवार को हाईवे पर एक नई बोलेरो  कार अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कार चालक की जान बाल-बाल बच गई। जानकारी के अनुसार नई बोलेरो कार हरिद्वार से दिल्ली स्थित एजेंसी की ओर जा रही थी। बताया जा रहा है कि बढ़ेडी राजपूतान गांव के समीप हाईवे पर पहुंचते ही कार के ब्रेक में अचानक तकनीकी खराबी आ गई। चालक ने कार को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गया।हादसे के बाद कार बीच हाईवे पर पलटी हुई हालत में पड़ी रही। दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और चालक को बाहर निकाला। गनीमत रही कि हादसे में चालक को गंभीर चोट नहीं आई। दुर्घटना में नई कार क्षतिग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार के ब्रेक चिपकने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और देखते ही देखते बोलेरो पलट गई। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क किनारे कराने में मदद की, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!