उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

खनन से लदा भारी वाहन मकान की दीवार पर पलटा::

बाल-बाल बची जान, गांव में मची अफरा-तफरी.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) भगवानपुर कोतवाली क्षेत्र के छोटी लाम गांव में मंगलवार को खनन सामग्री से लदा एक वाहन अनियंत्रित होकर गांव के एक मकान की टॉयलेट-बाथरूम पर पलट गया। तेज आवाज के साथ वाहन के गिरते ही आसपास क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय टॉयलेट बाथरूम के अंदर कोई मौजूद नहीं था, वरना खनन से लदे भारी वाहन की चपेट में आकर बड़ा जनहानि का हादसा हो सकता था।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक खनन सामग्री से लदा वाहन गांव के रास्ते से गुजर रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते सड़क किनारे स्थित उदय सिंह के मकान की टॉयलेट बाथरूम पर पलट गया। वाहन के पलटते ही दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और स्थिति देखकर उनके होश उड़ गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव की सड़कों पर खनन सामग्री से लदे भारी वाहन लगातार दौड़ रहे हैं। कई बार इन वाहनों की रफ्तार और क्षमता को लेकर सवाल उठ चुके हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते भारी वाहनों की आवाजाही पर अंकुश नहीं लगाया गया तो किसी दिन बड़ा हादसा जानलेवा साबित हो सकता है। हादसे में मकान मालिक उदय सिंह को नुकसान उठाना पड़ा है। हालांकि घटना में किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। हादसे के बाद ग्रामीणों में खनन वाहनों की आवाजाही को लेकर नाराजगी है। लोगों ने प्रशासन से मामले की जांच कराने, क्षतिग्रस्त का उचित मुआवजा दिलाने और गांव में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी निगरानी की मांग की है। भगवानपुर कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि वाहन में बजरी होने के कारण मकान के बाहर बनी टॉयलेट बाथरूम को नुकसान हुआ है। लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!