उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

खाकी पर रिश्वत का दाग::

10 हजार की रिश्वत के आरोप में महिला एएसआई गिरफ्तार, पुलिस महकमे में हलचल....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रानीपुर थाने में तैनात महिला एएसआई सोनिया टाकिया कथित रिश्वतखोरी के मामले में सतर्कता विभाग के शिकंजे में आ गईं। आरोप है कि दूसरे पक्ष के साथ लेन-देन के विवाद में समझौता कराकर मामला निपटाने के एवज में शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी गई थी। सतर्कता विभाग ने कार्रवाई करते हुए उन्हें कथित तौर पर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, महिला एएसआई को रानीपुर मोड़ से हिरासत में लिया गया। कार्रवाई की खबर सामने आते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। जिस मामले को आपसी विवाद और समझौते के जरिए निपटाने की बात कही जा रही थी, वही अब कथित रिश्वतखोरी के आरोपों के चलते सुर्खियों में आ गया है। फिलहाल मामले में सतर्कता विभाग की कार्रवाई और आगे की कानूनी प्रक्रिया से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!