उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

ATM कार्ड बदलकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश:

17 ATM कार्ड, मोबाइल फोन समेत बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल बरामद, दो गिरफ्तार.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) एटीएम बदलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को थाना बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग बैंकों के 17 एटीएम बरामद किए गए है।आरोपी एटीएम से पैसे निकालने आए लोगों की सहायता के बहाने धोखे से उनके एटीएम बदलकर उनसे पिन की जानकारी लेकर घटना को अंजाम देते थे। आरोपी अधिकांश कम पढ़े-लिखे,बुजुर्ग व्यक्तियों को टारगेट बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देश पर जिलेभर में ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है।

कोतवाल अमरजीत सिंह:फोटो

उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने भी सभी पुलिसकर्मियों को अपने अपने क्षेत्र में सख्त गश्त और चेकिंग अभियान के निर्देश दिए हैं।

उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज

इसी कड़ी में उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज अपनी टीम के साथ बहादराबाद पीपल चौक के पास आपरेशन प्रहार के अन्तर्गत इलाके में चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान पुलिस टीम ने बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल वाले संदिग्धों को रुकने का इशारा किया तो पुलिसकर्मियों को देखकर बाइक सवार दोनों संदिग्ध पीछे मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे। जिसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपितो ने अपना नाम शिवा उर्फ शिव निवासी फेरूपुर और मधुसूदन उर्फ मनोज निवासी गढ़मीरपुर बताया। पुलिस टीम द्वारा तलाशी के दौरान उनके पास से अलग-अलग बैंको के 17 एटीएम कार्ड बरामद हुए। पुलिस ने जब आरोपियों ने इस कार्ड के बारे में जानकारी मांगी तो वो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए, वही आरोपी बिना नंबर प्लेट की बाइक की कोई संतुष्ट जानकारी नहीं दे पाए। जिसके सम्बन्ध में थाना बहादराबाद पर मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

कोतवाल अमरजीत सिंह:फोटो

थाना बहादराबाद प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी अलग-अलग एटीएम में जाकर वहां सीधे साधे और बुजुर्ग व्यक्तियों को अपना शिकार बनाते थे. आरोपी पहले उन लोगों को अपनी बातों में उलझाते और फिर हेल्प करने के नाम पर उनका एटीएम पिन देख लेते थे. इसी बीच बड़ी चालाकी से वो लोगों के एटीएम को बदल देते थे। पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से बिना नंबर की बाइक भी बरामद की हैं, पुलिस दोनों आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश करने की तैयारी में जुटी हुई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!