
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रुड़की में सिंचाई विभाग के कार्यालय में घुसकर लोकसेवकों के साथ गाली-गलौज, जान से मारने धमकी देने के मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर भीम आर्मी नेता समेत 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
उत्तरीखंड गंगनहर रुड़की सिंचाई विभाग की ओर से विष्णु धीमान ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 1 अक्टूबर को 10-15 व्यक्ति उनके सरकारी कार्यालय में घुस आए।
उक्त व्यक्तियों द्वारा ग्राम शान्तरशाह में सरकारी भूमि पर अवैध रूप से काफी समय से खनन कराया जा रहा था, तथा विभाग की ओर से लगाए गए हजारों वृक्षों को क्षतिग्रस्त किया गया था। सभी व्यक्तियों द्वारा नारेबाजी तथा तेज प्रताप सैनी द्वारा गाली गलौज की गई।
इस दौरान विभाग के अधिकारियों द्वारा समझाया गया तो उसके द्वारा आपराधिक बल का प्रयोग करते हुए धक्का देकर हमला किया, तथा सरकारी प्रपत्रों को टेबल से उठाकर फाड़ दिया, जोकि सरकारी कागजात विभागीय सम्पत्ति तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज थे
इसी दौरान इन लोगों द्वारा अधिशासी अभियन्ता विकास कुमार त्यागी को भद्दी-भद्दी गलियां देते हुए बोला कि तेरे गले में कुत्ते का पट्टा पहनाकर नारसन बॉर्डर छोड़कर आऊंगा, तथा शान्तरशाह सरकारी जमीन पर आने पर गोली मारकर जान से मारने की धमकी दी गई।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर एक नामजद समेत अन्य 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।
सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर तेज प्रताप सैनी निवासी शांतरशाह समेत 10 अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ लोकसेवकों के साथ गाली-गलौज, जान से मारने धमकी देने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं।



