
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बुग्गावाला थाना क्षेत्र में मासूम बच्चे को निवाला बनाने वाले खुखकर मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर पकड़ लिया।
मगरमच्छ के पकड़ में आने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली हैं, लेकिन मासूम बच्चे की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक बंजारेवाला गांव निवासी रामकुमार का 12 वर्षीय पुत्र राम रहीम स्टोन क्रेशर के समीप मौजूद था, तभी अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींच ले गया।

इस खौफनाक मंजर को देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया था, हादसे की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची
और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मगरमच्छ का रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने मगरमच्छ को पकड़ लिया, जिसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।



