उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस:

बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, करीब डेढ़ किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार 2026” अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 1 किलो 488 ग्राम अवैध गांजा और एक स्कूटी के साथ गिरफ्तार किया है।

एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन पर मादक पदार्थों की खरीद-फ़रोत के लिए सख्त अभियान चलाया जा रहा है।

कोतवाल अमरजीत सिंह:फोटो

उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए बहादराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार नशा माफियाओं को ताबड़तोड़ कार्यवाही कर रही हैं।

उप निरीक्षक विकास रावत:फोटो

इसी कड़ी में बाजार चौकी प्रभारी विकास रावत के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने गश्त और चेकिंग के दौरान नहर पटरी रोड स्थित पुराने पावर हाउस से आगे पुलिया के पास स्कूटी से गांजा ले जा रहे आरोपी को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उस्मान पुत्र नूर अहमद, निवासी ग्राम लादपुर कला, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार के रूप में हुई है।

आरोपी के कब्जे से 1.488 किलो अवैध गांजा तथा स्कूटी बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। बहादराबाद प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा।

पुलिस टीम:

  1. उपनिरीक्षक विकास रावत (प्रभारी चौकी कस्बा, बहादराबाद)
  2. कांस्टेबल नितुल यादव
  3. कांस्टेबल अवनेश राणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!