
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) शिक्षानगरी रुड़की में नए सत्र के साथ ही शिक्षा बाजार का कड़वा सच सामने आया है। सिविल लाइंस स्थित एक बुक सेंटर पर अभिभावक को किताबें देने से साफ इनकार कर दिया गया।

शर्त थी कि पहले महंगा स्कूल बैग खरीदो, तभी कोर्स मिलेगा। मजबूरी में अभिभावक को ज्यादा दाम चुकाने पड़े।
चौंकाने वाली बात यह है कि संबंधित स्कूल की किताबें किसी अन्य दुकान पर उपलब्ध ही नहीं हैं, जिससे मिलीभगत के आरोप तेज हो गए हैं। मामला मुख्य शिक्षा अधिकारी तक पहुंच चुका है मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दिया ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं और आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।



