उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “रंगरेज” की धूम, गरबा-डांडिया की ताल पर झूमा कैंपस::

छात्र-छात्राओं की शानदार प्रस्तुतियों ने लूटी वाहवाही, सेलेब्रिटी की प्रस्तुति ने बांधा समां... (देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार यूनिवर्सिटी का कैंपस रंग-बिरंगी रोशनी, संगीत की धुन और डांडिया की खनक से उस वक्त सराबोर हो गया, जब ‘रंगरेज’ कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं पूरे उत्साह के साथ गरबा और डांडिया की ताल पर थिरके। पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से ऐसा रंग जमाया कि पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम में एक के बाद एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा। गरबा की गोल घूमती टोलियों से लेकर डांडिया की खनक तक, हर प्रस्तुति में युवाओं का जोश देखते ही बना। वहीं, सेलेब्रिटी की धमाकेदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम का उत्साह कई गुना बढ़ा दिया। संगीत की धुन पर छात्र-छात्राएं जमकर झूमे और रंगरेज की शाम यादगार बन गई। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सीए एसके गुप्ता ने कहा कि शिक्षा के साथ सांस्कृतिक गतिविधियां छात्र-छात्राओं के व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं से भी जोड़ते हैं। वही छात्र-छात्राओं ने विवि प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यूनिवर्सिटी में रंगरेज कार्यक्रम में करीब 8-10 दिन से तैयारियां चल रही थी,जिसमे फैकल्टी द्वारा अपना पूरा योगदान दिया गया। छात्र-छात्राओं ने भी अनुशासन का परिचय देते हुए पूरे कार्यक्रम को भव्य बनाया। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित होने वाले ऐसे कार्यक्रमों से हमें अपने पूर्वजों द्वारा विरासत में मिली संस्कृति, परंपराओं और संस्कारों को करीब से जानने और उनसे जुड़ने का अवसर मिलता है। साथ ही नई पीढ़ी में अपनी सांस्कृतिक विरासत के प्रति सम्मान और उसे आगे बढ़ाने की भावना भी मजबूत होती है। कार्यक्रम के दौरान पीवीसी डाॅ. आदेश आर्य, निदेशक विपिन कुमार, रजिस्ट्रार सुमित चौहान, ओसीडी अभिनव भटनागर, प्रोफेसर निशा धीमान, एडमिशन प्रोफेसर जितेंद्र चौधरी समेत विश्वविद्यालय के शिक्षक, अधिकारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!