उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

बाइक चोरी और चेन स्नेचिंग के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दूसरा फरार::

घायल बदमाश ने किया पांच वारदात का खुलासा.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बाइक चोरी और चेन स्नेचिंग की पांच वारदातों को अंजाम देने के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। औद्योगिक क्षेत्र में चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो युवकों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी मौके से फरार हो गया। घायल बदमाश को पुलिस ने मौके से दबोच लिया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार कांबिंग कर रही है। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पिछले तीन दिनों से हरिद्वार, ज्वालापुर और कनखल क्षेत्र में बाइक चोरी और चेन स्नेचिंग की घटनाओं को अंजाम देने वाले बदमाशों की तलाश में पुलिस टीमें लगाई गई थीं। इसी क्रम में एक पुलिस टीम औद्योगिक क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस के अनुसार, युवकों ने रुकने के बजाय टीम पर फायरिंग कर दी और बाइक लेकर भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहीं उसका दूसरा साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में कांबिंग की, लेकिन देर रात तक उसका पता नहीं चल पाया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाश ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों हरिद्वार, कनखल और ज्वालापुर क्षेत्र में हुई बाइक चोरी और चेन स्नेचिंग की वारदातों में वह और उसका फरार साथी शामिल थे। पुलिस के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी दिल्ली के सुल्तानपुरी का रहने वाला है। आरोपी से पूछताछ के आधार पर पुलिस उसकी आपराधिक कुंडली खंगालने में जुटी है। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के दिल्ली स्थित पते की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की एक टीम दिल्ली के सुल्तानपुरी के लिए रवाना कर दी गई है। पुलिस अब गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और चोरी व चेन स्नेचिंग की अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपी का नाम 22 वर्षीय नरेश उर्फ भिंडे उर्फ राज पुत्र कन्हैया निवासी निकट साईं मंदिर सुल्तान पुरी दिल्ली और फरार आरोपी का नाम दिनेश पुत्र गोमा राम निवासी सुल्तान पुरी दिल्ली बताया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!