उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कलियर में कॉस्मेटिक की दुकान से चल रहा था नशे का काला कारोबार:

STF ने दबोचा शातिर तस्कर, 3.9 किलो कोडीन सिरप और ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद, आरोपी पूर्व भी खा चुका हैं जेल की हवा......(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड में “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत एसटीएफ और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने हरिद्वार के कलियर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कॉस्मेटिक की दुकान की आड़ में नशीली दवाओं का कारोबार करने वाले शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अहतशाम उल हक पुत्र शहीद निवासी बुड्ढाहेड़ी, थाना पथरी, हरिद्वार के रूप में हुई है, जो एहतिशाम कॉस्मेटिक जनरल स्टोर का संचालक है।

एसटीएफ की टीम ने ड्रग इंस्पेक्टर के साथ कलियर क्षेत्र में कई संदिग्ध स्थानों और गोदामों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान आरोपी की दुकान और अन्य ठिकानों से 3.9 किलोग्राम कोडीन सिरप तथा बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी इन दवाओं को बाजार मूल्य से कई गुना अधिक कीमत पर बेचकर मोटा मुनाफा कमा रहा था।

फाइल फोटो

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपी का संबंध एसटीएफ द्वारा पूर्व में बरामद किए गए 18 हजार ट्रामाडोल कैप्सूल के मामले से भी जुड़ा है। अब एसटीएफ इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लाई चेन की गहन जांच कर रही है।

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह:फोटो

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने जनता से अपील की कि नशे से दूर रहें और किसी भी प्रकार की नशा तस्करी की सूचना तत्काल पुलिस या एसटीएफ को दें।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले भी NDPS Act के तहत दो मुकदमे दर्ज हैं और वह नशीली दवाओं की तस्करी के मामले में जेल भी जा चुका है। इसके बावजूद उसने फिर से नशे का कारोबार शुरू कर दिया था, जिसे एसटीएफ ने बेनकाब कर दिया। अब पुलिस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।

कार्यवाही वाली टीम में…..

  1. निरीक्षक यादवेन्द्र सिंह बाजवा
  2. ड्रग इंस्पेक्टर हरीश सिंह जनपद हरिद्वार
  3. उपनिरीक्षक कमाल हसन
  4. उपनिरीक्षक दीपक मैठाणी
  5. हेड कांस्टेबल मनमोहन
  6. कांस्टेबल दीपक नेगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!