उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

भीषण गर्मी में शांतरशाह मित्र पुलिस ने बांटा मोहब्बत का शरबत:

सीओ और चौकी प्रभारी ने राहगीरों को दी राहत.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) भीषण गर्मी में जहां लोग धूप से बचने के लिए घरों में कैद हो रहे हैं, वहीं उत्तराखंड मित्र पुलिस मानवता की मिसाल बनकर आमजन की सेवा में जुटी हुई है।

बहादराबाद क्षेत्राधिकारी संजय चौहान एवं चौकी प्रभारी शांतरशाह उमेश कुमार लोधी के नेतृत्व में चलाए गए विशेष जनसेवा अभियान के तहत राहगीरों, वाहन चालकों और आमजन को मीठा शरबत वितरित कर गर्मी से राहत पहुंचाई गई।

पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे रुककर लोगों को अपने हाथों से शरबत पिलाया, जिससे लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौट आई और पुलिस के इस मानवीय रूप की क्षेत्रभर में सराहना होने लगी।

क्षेत्राधिकारी संजय चौहान ने कहा कि पुलिस केवल कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा और मानवता के कार्यों में भी हमेशा अग्रणी रहती है।

शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी

वहीं चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी ने बताया कि उत्तराखंड पुलिस जनता के सुख-दुख में हर समय साथ खड़ी है और भविष्य में भी ऐसे जनहित अभियान जारी रहेंगे। इस दौरान हेड कांस्टेबल भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह, कांस्टेबल अंकित, कांस्टेबल प्रजापति, पीआरडी जवान शेखर, शमीम खान, अरमान तथा प्रधान जसविंदर सहित कई लोग मौजूद रहे। पुलिस के इस सराहनीय प्रयास की लोगों ने खुलकर प्रशंसा की और इसे मित्र पुलिस की सच्ची पहचान बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!