उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

बुग्गावाला में दिल दहलाने वाली घटना:

मासूम बच्चे को मगरमच्छ ने बनाया अपना निवाला, गांव में दहशत का माहौल.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) थाना बुग्गावाला क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां एक मासूम बच्चे को मगरमच्छ ने अपना निवाला बना लिया।

फाइल फोटो

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बंजारेवाला गांव निवासी रामकुमार का 12 वर्षीय पुत्र राम रहीम स्टोन क्रेशर के समीप मौजूद था, तभी अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया और उसे खींच ले गया। इस खौफनाक मंजर को देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया।

फाइल फोटो

हादसे की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को बरामद किया। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

बुग्गावाला थाना प्रभारी अंकुर शर्मा

थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राम रहीम स्टोन क्रेशर के पास एक बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला कर दिया है। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। उन्होंने क्षेत्र के ग्रामीणों और विशेषकर बच्चों को नदी व जलभराव वाले संवेदनशील इलाकों से दूर रहने की सख्त हिदायत दी है ताकि भविष्य में ऐसी किसी अनहोनी को रोका जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!