उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

उर्स की भीड़ के बीच टूटकर गिरा बिजली का तार::

मौके पर मची अफरातफरी, बाल-बाल बची जायरीनों की जान, ठेकेदार की लापरवाही आई सामने....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) दरगाह साबिर पाक के सालाना उर्स के दौरान देर रात अब्दाल शाह साहब रोड पर उस समय अफरातफरी मच गई, जब प्रकाश पथ के लिए लगाई गई विद्युत लाइन का एक तार अचानक टूटकर सड़क पर आ गिरा। जिस समय तार नीचे गिरा, उस वक्त मार्ग पर जायरीनों की आवाजाही बनी हुई थी। गनीमत रही कि तार किसी जायरीन के ऊपर नहीं गिरा और बड़ा हादसा होने से टल गया। दरगाह साबिर पाक का सालाना उर्स इन दिनों पूरे उत्साह और अकीदत के साथ चल रहा है। बड़ी रोशनी और ईद मिलादुन्नबी के मौके की रस्म के चलते कलियर में विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग भी शामिल हैं। इसके अलावा आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग उर्स में पहुंच रहे हैं। ऐसे में भीड़भाड़ वाले रास्ते पर विद्युत तार का अचानक टूटकर जमीन पर गिर गया। बताया गया कि अब्दाल शाह साहब रोड पर प्रकाश पथ के लिए लगाई गई विद्युत लाइन में अचानक फाल्ट आया। इसके बाद लाइन का एक तार टूटकर सड़क पर जा गिरा। तार के अचानक गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और लोग सुरक्षित स्थान की ओर हटने लगे। कुछ देर के लिए मार्ग पर अफरातफरी का माहौल बना रहा। घटना की सूचना मिलने के बाद विद्युत ठेकेदार को मामले की जानकारी दी गई। इसके बाद टूटे हुए तार की मरम्मत कर विद्युत लाइन को दुरुस्त कराया गया और व्यवस्था को दोबारा सुचारु किया गया। उर्स के दौरान लगातार बढ़ रही जायरीनों की भीड़ के बीच इस तरह विद्युत तार का टूटकर गिरना आयोजनों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। खासकर उन रास्तों पर जहां दिन-रात हजारों लोगों की आवाजाही हो रही है, वहां विद्युत लाइनों और अस्थायी व्यवस्थाओं की नियमित जांच बेहद जरूरी है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले जर्मन हैंगर से नीचे गिरने के कारण एक मजदूर की दर्दनाक मौत भी हो चुकी है। ऐसे में उर्स क्षेत्र में सामने आ रही इस तरह की घटनाएं सुरक्षा इंतजामों को लेकर चिंता बढ़ा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!