
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) दरगाह साबिर पाक के उर्स/मेले के दौरान जहां देश-विदेश से जायरीन कलियर पहुंच रहे हैं, वहीं कलियर नगर पंचायत के स्थानीय लोगों को अपने ही घर तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि मेला क्षेत्र में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के चलते उन्हें वाहनों से अपने घर जाने से भी रोका जा रहा है।
दरगाह साबिर पाक के 758वे सालाना उर्स/मेले के मौके पर आज बड़ी रोशनी मनाई जा रही है। बड़ी रोशनी के मौके कलियर में भीड़ जुटाना शुरू हो गई हैं। लेकिन इसी बीच वाहनों पर सवार होकर नौकरी और रोजमर्रा के काम से बाहर आने-जाने वाले नगरवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।
उर्स/मेले के मद्देनजर कलियर से बाहर काम पर जाने वाले स्थानीय लोगों को अपने ही गांव में प्रवेश करने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। कई लोगों का कहना है कि आधार कार्ड दिखाने के बावजूद उन्हें घर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
जिसके कारण मजबूरी में जंगल और दूसरे वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेकर किसी तरह अपने घर पहुंचना पड़ रहा है। इससे खासकर बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और नौकरीपेशा लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
हर साल क्यों दोहराती है यही परेशानी?…..
नगरवासियों का कहना है कि उर्स का आयोजन हर साल होता है और प्रशासन को पहले से पता रहता है कि मेले के दौरान कलियर के स्थानीय लोगों की आवाजाही प्रभावित होगी। इसके बावजूद स्थानीय नगरवासियों के लिए अलग और शानदार सुगम रास्ते की स्थायी व्यवस्था क्यों नहीं की जाती?
वही उनका कहना है कि सुरक्षा व्यवस्था अपनी जगह जरूरी है, लेकिन जिस व्यक्ति का घर कलियर में ही है, उसे अपने घर तक पहुंचने के लिए दर-दर भटकना पड़े, यह भी गंभीर समस्या है।



