उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

बढ़ेड़ी राजपूतान में कब्रिस्तान की चारदीवारी में मानकों की खुलेआम धज्जियां:

शिकायत के बाद लीपापोती का खेल तेज, जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका कटघरे में.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रुड़की ब्लॉक के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव में कब्रिस्तान की चारदीवारी का निर्माण कार्य अब गंभीर सवालों के घेरे में आ गया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सरकारी धन से कराए जा रहे इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों को पूरी तरह दरकिनार कर घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया। मामला सामने आने के बाद कार्रवाई करने के बजाय कथित तौर पर कमियों पर पर्दा डालने की कोशिशें शुरू हो गई हैं। और ठेकेदार द्वारा लीपापोती कर खामियां छिपाई जा रही हैं।

आरोप हैं कि रुड़की ब्लॉक के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव में चारदीवारी में कमजोर ईंट, निम्न गुणवत्ता का सीमेंट और मानकों के विपरीत निर्माण सामग्री का उपयोग किया गया है। आरोप हैं कि संबंधित विभाग के अधिकारी को मामले की जानकारी होने के बाद भी कार्रवाई करने के बजाय निर्माण की खामियों को छिपाने की कवायद शुरू हो गई। जिसके चलते विकास खंड के बीडीओ और संबंधित कनिष्ठ अभियंता (जेई) की भूमिका पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। क्योंकि शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य का निरीक्षण करने से बच रहे हैं। जिसके चलते हुए ठेकेदार अपने मनमाने तरीके से लीपापोती में लगा हुआ हैं। आरोप हैं कि यदि निर्माण कार्य की किसी स्वतंत्र तकनीकी एजेंसी से जांच कराई जाए और निर्माण सामग्री के नमूनों की लैब में जांच हो, तो पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकती है। उनका आरोप है कि सरकारी धन का दुरुपयोग कर गुणवत्ता से समझौता किया गया है और अब उस पर पर्दा डालने की कोशिश की जा रही है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और उच्च अधिकारियों से मांग की है कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए, निर्माण कार्य की तकनीकी गुणवत्ता की जांच हो तथा यदि अनियमितताएं पाई जाती हैं तो संबंधित अधिकारियों, ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!