उत्तराखंडक्राइमरुड़कीवीडियोहरिद्वार

नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार 

बहादराबाद पुलिस और ANTF की टीम को मिली सफलता...(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम को सफलता हाथ लगी हैं। टीम ने चेकिंग के दौरान 23 नशीले इंजेक्शनों की खेप के साथ नशे के सौदागर को गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस ने नशीले इंजेक्शनों के साथ-साथ स्कूटी को पकड़कर सीज कर दिया हैं।

बहादराबाद पुलिस के मुताबिक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आदेश पर एसएसपी हरिद्वार प्रमेंद्र सिंह डोबाल के दिशा-निर्देश पर जिलेभर में ड्रग्स फ्री मिशन अभियान चलाया जा रहा है।

फाइल फोटो

इसी कड़ी में पुलिस और ANTF की टीम सोमवार की देर रात क्षेत्र में चेकिंग अभियान कर रही थी, चेकिंग के दौरान टीम ने एक स्कूटी सवार को रोकने का प्रयास किया तो वह पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, टीम ने घेराबंदी कर स्कूटी सवार संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया।

बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा

बहादराबाद थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि आरोपित से तलाशी के दौरान पुलिस ने 23 नशीले इंजेक्शनों की खेप बरामद की।

Oplus_16908288

पूछताछ के दौरान आरोपित ने अपना नाम गौरव निवासी शेखपुरा कुमारगढ़ थाना कनखल जिला हरिद्वार बताया। कड़ी पूछताछ के दौरान आरोपित ने कई ड्रग्स पैडलरों ने नाम भी उजागर किया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कोर्ट के समक्ष पेश किया हैं। जहां से आरोपित को जेल भेज दिया गया। इस दौरान पुलिस टीम में वरिष्ठ उप निरीक्षक नितिन बिष्ट, कांस्टेबल मुकेश राणा, कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!