उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

“कुछ सेकंड में खत्म हो गई जिंदगी:

रोडवेज बस ने युवती को कुचल डाला, मासूम बच्ची घायल"......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड: (बुरहान राजपूत) रुड़की के एसडीएम चौक पर बुधवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार उत्तराखंड डिपो की रोडवेज बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद 20 वर्षीय युवती बस के पहियों के नीचे आ गई और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

फाइल फोटो

जानकारी के अनुसार, नसरीन (20 वर्ष) निवासी महमूदपुर अपने भाई के साथ बाइक पर सवार होकर मंगलौर की ओर जा रही थी। बाइक पर एक छोटी मासूम बच्ची भी थी। जैसे ही वे एसडीएम चौक के पास पहुंचे, पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि नसरीन सड़क पर गिर गई और बस की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गोद में मौजूद मासूम बच्ची घायल हो गई।

फाइल फोटो

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया है। वहीं मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फाइल फोटो

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है और पूरे मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!