क्राइम

धर्मनगरी में भी बेटियां नही सुरक्षित…

कलियर में पॉक्सो, दुष्कर्म के अलग अलग दो मामलो में एक अज्ञात समेत पांच लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपुत) बेटियो के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर देशभर के लोगो में आक्रोश है, लेकिन फिर भी बेटियो के साथ जघन्य अपराध रेप जैसी घटना रुकने का नाम नहीं ले रही हैं।

(फाइल फोटो)

वही धर्मनगरी हरिद्वार में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हरिद्वार जिले के पिरान कलियर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग अलग दो मामलों में एक अज्ञात समेत पांच लोगो के खिलाफ पॉक्सो, अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

पहला केस:- जानकारी के मुताबिक पिरान कलियर थाना क्षेत्र अंतर्गत एक महिला ने पुलिस से लिखित में शिकायत करते हुए बताया कि उसके पड़ोस के रहने वाला युवक उसकी नाबालिग पुत्री से शादी का झांसा देकर करीब दो साल से दुष्कर्म करता आ रहा है। जिसमे पुलिस ने शानू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में प्राथिमकता दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी हैं।

दूसरा केस:- वही दूसरा केस भी पिरान कलियर थाना अंतर्गत का हैं। जहां पिरान कलियर थाना क्षेत्र पुलिस ने एक महिला की तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

(फाइल फोटो)

थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शुक्रवार की शाम को उसका पति, पुत्री और उसकी बड़ी बेटी का लड़का(नवासा) खेत में पशुओं के लिए चारा लेने के लिए गए हुए थे, आरोप हैं कि पीड़ित महिला का पति अपनी पुत्री और बड़ी बेटी का लड़का(नवासे) को खेत में छोड़कर और चारा काटने की बात कहकर खेत से कटा हुआ चारा घर पर डालने के लिए आ गया।

(फाइल फोटो)

तभी कुछ समय बाद उसका पति दोबारा खेत में पहुंचा। तो उसकी बड़ी बेटी का लड़का (नवासा) बीच रास्ते में बदहवास हालत में मिला। और उसने बताया कि सन्नो को कुछ लड़के उठाकर ले गए। फिर उन्होंने सन्नो की आसपास काफी तलाश की। लेकिन उसका कुछ पता नही लग पाया। देर रात उसकी पुत्री बदहवास हालत में घर पर पहुंची।

(फाइल फोटो)

उसने अपनी आपबीती बताई उसने बताया कि उसके साथ दानिश, सन्नी, मांग और उसके एक अन्य साथी ने उसके साथ मारपीट करते हुए गलत काम किया हैं। और साथ ही उन्होंने अपने कृत्य किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर तीन नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण, मारपीट, सामूहिक दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एसएसआई आमिर खान ने बताया कि अलग अलग दो मामलो में एक अज्ञात समेत पांच लोगो के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। और साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!