उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा::

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर भीषण हादसा, पुल से 100 मीटर नीचे गिरी बस, 6 की मौत....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर मंगलवार अल-सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से बदरीनाथ जा रही यात्रियों से भरी बस गूलर बाजार के पास पुल से करीब 100 मीटर नीचे गदेरे में जा गिरी। हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी हैं और करीब 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस, SDRF और फायर सर्विस की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं। मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है। एसएसपी श्वेता चौबे ने बताया कि हादसे में चार लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि दो अन्य लोग खाई में गिरे हुए हैं। उन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। अब तक 20 घायलों को बस से बाहर निकाला जा चुका है। इनमें से 19 घायलों को तत्काल उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश भेजा गया है। अन्य घायलों को ऋषिकेश के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!