देहरादून मे देर रात गोलियों की तड़तड़ाहट, बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़,
11 साल से फरार कुख्यात वांटेड बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर व उसके गिरोह के चार सदस्य बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा
क्लिक उत्तराखंड:-( देहरादून ब्यूरो) देर रात देहरादून पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। दोनों ओर से हुई अंधाधुंध फायरिंग ने पुलिस ने 11 साल से फरार इनामी कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर और उसके चार साथियों को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मुठभेड़ में एक पुलिस कर्मी को गोली लगी हैं। जवाबी फायरिंग से दो बदमाशों को गोली हैं।
देहरादून थाना क्लेमेंटाउन क्षेत्र में देर रात नाकाबन्दी के दौरान पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई। घटना की जानकारी पर एसएसपी देहरादून द्वारा टीमें गठित कर तत्काल बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए थे।
(अकाल्पनिक फाइल फोटो)
नाकाबन्दी के दौरान स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने अपने आप को घिरता देख पुलिस पर फायरिंग झोंक दी। दोनो ओर से हुई फायरिंग में देहरादून पुलिस के कांस्टेबल प्रदीप के पैर में गोली लग गई।
जवाबी फायरिंग में सहारनपुर के कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर के पैर में दो गोली लगी और साथ ही उसके साथी बदमाश शमीम को भी पुलिस ने मुठभेड़ में पैर में गोली लग गई। पुलिस ने कुख्यात बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर और उसके गिरोह के अन्य तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बदमाशों से स्कॉर्पियो कार, तमंचे और पिस्टल बरामद की।
घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी अजय सिंह ने घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण किया।
और अस्पताल जाकर घायल पुलिस कर्मी के स्वास्थ्य जानकारी ली। वही पुलिस ने घायल बदमाशों को भी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है।
कुख्यात इनामी बदमाश फैजान उर्फ फिल्टर और बदमाश शमीम पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे
गोकशी/ पशु तस्कर कुख्यात 11 साल से फरार इनामी बदमाश फैज़ान उर्फ फिल्टर पर थाना फतेहपुर सहारनपुर पुलिस का 5000 का इनामी बदमाश है जिस पर अलग अलग थानों में 15 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी बदमाश 2 वर्ष पूर्व पहले भी सहारनपुर पुलिस पर फायरिंग कर चुका हैं, फैजान वर्ष 2012 से वांटेड चल रहा हैं। वही बदमाश शमीम पर भी एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं और साथ ही बदमाश अहसान पर 4 मुकदमे दर्ज हैं।