
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर रात रैन बसेरे के समीप महज पांच साल की मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ खंडहरनुमा स्थान पर ले जाकर दरिंदगी की सारी हदे पार की गई।
पुलिस ने पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया लिया हैं। लेकिन “रेपकांड” की घटना के 24 घंटे के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। वही पुलिस की जांच का दायरा कई अहम पहलुओं पर टिका हुआ है।
करीब 100 कैमरे, फिर भी सुराग क्यों नहीं?…..
कलियर क्षेत्र में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में करीब 100 कैमरे हैं, लेकिन जांच के दौरान कई कैमरे बंद मिले हैं।
ऐसे में पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती घटना से पहले और बाद की गतिविधियों को कैमरों के जरिए जोड़ना बनी हुई है। जबकि पुलिस की जांच एक काले कपड़े पहने संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधियों पर भी केंद्रित होने की बात सामने आ रही है।
हालांकि, संदिग्ध की पहचान और घटना में उसकी भूमिका को लेकर पुलिस की ओर से अभी कोई अंतिम पुष्टि नहीं की गई है।
“कैंडल गैंग’ की चुप्पी पर भी उठे सवाल…..
दिल्ली या अन्य शहरों में अगर कोई बड़ी घटना हो जाती हैं, तो मोमबत्तियां जल उठती हैं, सोशल मीडिया पर आवाजें गूंजने लगती हैं और इंसाफ के नारे बुलंद हो जाते हैं। और “कैंडल गैंग” कलियर में पूरे जोर-शोर से हल्ला बोल देता हैं।
लेकिन कलियर में महज पांच साल की मासूम के साथ कथित दरिंदगी के बाद वही आवाजें अचानक खामोश क्यों हैं? क्या इंसाफ की आवाज भी शहर देखकर तय होती है? या फिर इंसाफ के लिए धर्म देखा जाता है।
जबकि मासूम के साथ हुई इस गंभीर घटना पर अब तक कोई बड़ा कैंडल मार्च या मुखर विरोध नजर नहीं आना कई सवाल खड़े कर रहा है। सवाल सीधा है? अगर बच्ची से जुड़ा घटनाक्रम किसी अन्य शहर का होता? तो क्या मोमबत्तियां ज्यादा जल्दी जलतीं? बरहाल पुलिस अपने स्तर से हर पूरे घटनाक्रम में परते खोलने में जुटी हुई हैं।



