
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कलियर दरगाह साबिर पाक की पाक सरजमी पर एक दरिंदे ने नापाक हरकत कर इंसानियत को शर्मसार किया हैं। महज पांच साल की मासूम बच्ची को चॉकलेट का लालच देकर उसके साथ खंडहरनुमा स्थान पर मासूम के साथ दरिंदगी की सारी हदे पार की गई।
जिसके कारण क्षेत्र में आक्रोश और चिंता का माहौल है। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बहराइच का परिवार करीब 40 दिन से कलियर में हाजिरी के लिए आया हुआ था और अपने 4 बच्चों के साथ रैन बसेरे के आसपास रह रहा था। इसी दौरान बच्ची की मां खाना लेने के लिए गई हुई थी।
आरोप है कि मंगलवार देर शाम एक अज्ञात व्यक्ति ने चॉकलेट का लालच देकर बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और सुनसान खंडहरनुमा स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म किया। लेकिन देर रात तक मासूम बच्ची की मां और बाप उसकी तलाश में इधर उधर भटकते रहे। लेकिन उनको कोई कामयाबी हाथ नहीं लगी। जिसके बाद सुबह के समय बच्ची टीनशेड में बदहवास हालत में मिली।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस की कई टीमें आरोपी की तलाश में लगाई गई हैं।
पुलिस आसपास के क्षेत्रों में संदिग्ध लोगों से पूछताछ के साथ ही घटनास्थल और उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। और साथ ही पुलिस आरोपी की पहचान के लिए हर संभावित सुराग जुटाने में लगी है।
घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों से भी जानकारी ली जा रही है। इसके अलावा पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
मासूम के साथ हुई इस वारदात के बाद पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी लोगों की नजर है। संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण पुलिस ने निगरानी बढ़ाने की कवायद शुरू कर दी है। अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
पीपल चौक पर रहता है पुलिस का कड़ा पहरा, घटना ने उठाए गंभीर सवाल?….
पिरान कलियर संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण पीपल चौक पर 24 घंटे पुलिस का कड़ा पहरा रहता है।
लेकिन कड़े सुरक्षा दायरे के बीच मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
आरोप है कि आरोपी बच्ची को महज चंद कदम की दूरी से बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और कुछ दूरी पर सुनसान स्थान पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। और रात के समय मासूम के साथ हैवानियत की हदें पार की गई। लेकिन पुलिस को भनक तक नहीं लगी।



