
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के शांतरशाह चौकी अंतर्गत आर्रोमा कॉलेज के समीप मंगलवार की देर शाम पिकअप और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद पिकअप चालक छोड़कर मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, शांतरशाह चौकी क्षेत्र के आरोमा कॉलेज के समीप अनियंत्रित पिकअप वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों युवक बाइक से नीचे सड़क पर जा गिरे।
वही हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में जफर उम्र 22 वर्ष निवासी देहरादून, वाजिद उम्र 21 वर्ष निवासी भारापुर भौरी, सादिक उम्र 18 वर्ष निवासी गाडोवाली पथरी घायल हो गए।आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही शांतरशाह चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
बताया जा रहा है कि हादसे में तीनों युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल तीनों का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा है।
उधर, हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। वही पुलिस ने पिकअप गाड़ी को कब्जे में लेकर चौकी ले आई।
पुलिस हादसा किस वजह से हुआ, इसकी भी जांच की जा रही है। वही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि दुर्घटना के बाद फरार हुए पिकअप चालक की पहचान की जा सके।



