उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

आशारोड़ी में फिर टूटा हादसे का कहर, पुलिस बस को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर:: 

बस और ट्रक दोनों पलटे, पांच पुलिसकर्मियों समेत 8 घायल....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) देहरादून के आशारोड़ी चेकपोस्ट पर मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने आईआरबी प्रथम बटालियन की पुलिस बस को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। वहीं ट्रक भी पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सहारनपुर की तरफ से सीमेंट से लदा ट्रक तेज गति से आ रहा था। आशारोड़ी चेकपोस्ट के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया और सामने चल रही आईआरबी प्रथम बटालियन की बस को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बस में बैठे जवानों में अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में पांच पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग घायल……

दुर्घटना में पुलिस बस में सवार पांच जवान घायल हो गए। इसके अलावा ट्रक की चपेट में मोटरसाइकिल आने से दो मोटरसाइकिल सवार और ट्रक चालक भी घायल हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचा। घायलों को तत्काल एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।घायलों में आईआरबी प्रथम बटालियन के हेड कांस्टेबल ओमप्रकाश, चालक हेड कांस्टेबल हेमपाल सिंह, कांस्टेबल अदीप कुमार, कांस्टेबल प्रदीप राठौर और कांस्टेबल सुनील कुमार शामिल हैं।

आशारोड़ी में हादसे से मचा हड़कंप…..

सुबह के समय व्यस्त मार्ग पर हुए इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर यातायात व्यवस्था संभाली और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही साफ हो पाएगी। फिलहाल सभी घायलों का अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!