उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

रात के सन्नाटे में गूंजी गोलियों की आवाज, कार सवार युवक पर जानलेवा हमला::

कंधे को छूकर निकली गोली, घायल विशाल अस्पताल में भर्ती......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के पनियाला गांव में मंगलवार देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात बदमाशों ने कार सवार युवक पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। हमलावरों की चलाई गोली युवक के कंधे को छूकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार पनियाला निवासी विशाल (26) पुत्र प्रवीण कार से जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने उसे निशाना बनाते हुए फायरिंग कर दी। गोली कंधे को छूकर निकलने से विशाल घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों ने घायल युवक को उपचार के लिए रुड़की के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया. फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। रुड़की सीओ और गंगनहर कोतवाल तत्काल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने आसपास के लोगों से घटना की जानकारी जुटाई तथा हमलावरों तक पहुंचने के लिए जांच शुरू कर दी। पुलिस टीम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही संदिग्धों की तलाश में जुटी है। फायरिंग के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित कारणों को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है इधर, पनियाला में हुई फायरिंग की वारदात के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सरेराह कार सवार युवक को गोली मारने की घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल घायल विशाल का उपचार सिविल अस्पताल में चल रहा है और पुलिस फरार हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!