उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कड़ी सुरक्षा के बीच राजकीय महाविद्यालय मरगुबपुर के छात्रसंघ के चुनाव सम्पन्न::

निर्दलीय प्रत्याशी असरा ने अध्यक्ष पर दर्ज की जीत, उपाध्यक्ष पद पर NSUI का कब्जा......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) राजकीय महाविद्यालय मरगुबपुर में मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुआ। चुनाव परिणाम सामने आते ही परिसर में छात्र राजनीति का रंग भी गहरा गया। अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी असरा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी इसरार को आठ मतों से शिकस्त देकर जीत दर्ज की। असरा को 97, जबकि इसरार को 89 मत मिले। उपाध्यक्ष पद के मुकाबले में एनएसयूआई प्रत्याशी सादिया ने मुहम्मद सादिक को 19 मतों के अंतर से पराजित किया। सादिया को 101 और सादिक को 82 वोट मिले। वहीं सचिव पद पर सना परवीन ने मुहम्मद हुजैफा को 15 मतों से हराकर जीत हासिल की।सहसचिव पद पर महेर अफसा और कोषाध्यक्ष पद पर रुकय्या खातून निर्विरोध निर्वाचित हुईं। वीवी प्रतिनिधि पद पर भी सादिया खातून ने सादिक को 19 मतों से हराकर जीत दर्ज की। चुनाव को लेकर महाविद्यालय परिसर में सुबह से ही गहमागहमी रही। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल तैनात रहा। सुबह नौ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया दोपहर दो बजे तक चली। कुल 214 मतदाताओं में से 188 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे मतगणना शुरू हुई, जो शाम पांच बजे तक पूरी कर ली गई। चुनाव के दौरान कुछ छुटपुट घटनाएं सामने आईं, लेकिन कुल मिलाकर मतदान और मतगणना प्रक्रिया शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परिणाम घोषित होने के बाद मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. तीर्थ प्रकाश ने सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद विजयी प्रत्याशियों और समर्थकों ने महाविद्यालय परिसर में जुलूस निकालकर जीत का जश्न मनाया। समर्थकों ने नारेबाजी कर अपने प्रत्याशियों का उत्साह बढ़ाया। चुनाव परिणाम के साथ ही महाविद्यालय में छात्र राजनीति की नई तस्वीर भी सामने आई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!