उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

डबल मर्डर के बाद चार दिन के फिर पुलिस पर झोका फायर::

दोहरी हत्या का आरोपी आधी रात मुठभेड़ में दबोचा, पैर में गोली लगते ही खुला कत्ल का राज.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) चार दिन पहले सगी बहन और पड़ोसी युवक की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार चल रहे अमन का आखिरकार पुलिस ने आधी रात को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। झबरेड़ा थाना क्षेत्र में हुई इस कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बहन के प्रेम प्रसंग को हत्या की वजह बताया है। एसपी देहात अभय प्रताप सिंह के मुताबिक, झबरेड़ा थाना क्षेत्र के झबरेडी कला गांव में चार दिन पहले अमन ने अपनी सगी बहन रूपा और पड़ोसी युवक मुन्ना उर्फ सूरज की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद से वह फरार था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर पुलिस की विशेष टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। बीती रात पुलिस टीम को अमन के क्षेत्र में होने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी। खुद को घिरता देख आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो अमन के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

पूछताछ में खुली हत्या की वजह……

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में अमन ने बताया कि वह अपनी बहन के प्रेम प्रसंग से नाराज था। उसका दावा है कि इस मामले को लेकर उसे गांव में लोगों के ताने सुनने पड़ते थे और उसे शर्मिंदगी महसूस होती थी। उसने कई बार अपनी बहन रूपा और सूरज को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। आरोपी के मुताबिक, लगातार बढ़ते तनाव और गुस्से में उसने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस अब आरोपी से हथियार और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों के संबंध में पूछताछ कर रही है। चार दिन से फरार आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोहरे हत्याकांड की जांच को आगे बढ़ा दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!