उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

मायके की राह पर निकला था परिवार:

मासूम बेटी को सीने से चिपकाकर गंगनहर में कूद गई मां, SDRF और गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) रविवार की दोपहर एक ऐसा मंजर सामने आया जिसने हर किसी का दिल दहला दिया। मायके की ओर जा रहा एक परिवार शायद यह नहीं जानता था कि कुछ ही पलों में उनकी जिंदगी ऐसा मोड़ ले लेगी, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।

थाना कलियर क्षेत्र के गांव कोटा मुरादनगर निवासी अर्जुन (35) अपनी पत्नी सविता (30), चार वर्षीय बेटे नक्श और एक वर्षीय मासूम बेटी नोनी के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर पत्नी के मायके रायपुर दरेड़ा बहादराबाद जा रहा था। बताया जा रहा है कि डीपीएस कॉलेज, दौलतपुर के पास पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद इतना बढ़ गया कि सविता ने मोटरसाइकिल रुकवाई और अपनी एक वर्षीय बेटी नोनी को सीने से लगाकर सीधे गंगनहर में छलांग लगा दी। यह दृश्य देखकर आसपास मौजूद लोगों के पैरों तले जमीन खिसक गई। किसी को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मां-बेटी तेज बहाव में आंखों से ओझल हो गईं।

घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद पुलिस मौके पर पहुंची। तुरंत एसडीआरएफ की टीम को बुलाकर गंगनहर में सर्च ऑपरेशन शुरू कराया गया। गोताखोर लगातार दोनों की तलाश में जुटे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका कोई पता नहीं चल पाया था।

घटना के बाद अर्जुन और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। चार वर्षीय मासूम बेटा भी सदमे में है। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और घटनास्थल पर मौजूद लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!