
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) जिला योजना सदस्य पद को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। नगर पंचायत पिरान कलियर के सभासद नाजिम त्यागी ने समर्थकों और जनप्रतिनिधियों के साथ जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर पद के लिए आवेदन किया।
इस दौरान उनके साथ बड़ी संख्या में सभासदों की मौजूदगी ने उनकी दावेदारी को दमदार बना दिया,
कलियर नगर पंचायत के सभासद नाजिम त्यागी समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करते हुए जिला योजना सदस्य पद के लिए अपना आवेदन दाखिल किया। खास बात यह रही कि पिरान कलियर के साथ इमलीखेड़ा क्षेत्र के सभासद भी उनके समर्थन में कलेक्ट्रेट पहुंचे।
एक साथ कई जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी से नाजिम त्यागी ने अपनी दावेदारी के साथ सियासी ताकत का भी अहसास कराया। वही अन्य समर्थकों ने नाजिम त्यागी की दावेदारी पर भरोसा जताया। वहीं, जिला योजना सदस्य पद के लिए आवेदन के साथ ही क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं।
समर्थक सभासदों की एकजुटता के बीच नाजिम त्यागी की दावेदारी अब चर्चा का विषय बन गई है। आने वाले दिनों में इस पद को लेकर सियासी तस्वीर और दिलचस्प होने के आसार हैं। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सलीम प्रधान, सभासद रशीद, जावेद साबरी, अमजद, दानिश साबरी, मो. दिलबाग, सभासद जीनत, प्रतिनिधि गुलफाम साबरी और शहजाद अली समेत इमलीखेड़ा के कई सभासद मौजूद रहे।


