उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

स्मैक की खेप लेकर निकला था मुनाफाखोर, रास्ते में पुलिस ने धर दबोचा::

लाखों की स्मैक के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) ज्यादा पैसे कमाने का लालच एक युवक को नशे के कारोबार तक ले गया। कलियर पुलिस ने नशा मुक्त देवभूमि-2026 अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए युवक को 36.79 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार बरामद स्मैक की अनुमानित कीमत करीब 3.70 लाख रुपये है। आरोपित कलियर और आसपास के क्षेत्र से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्मैक जुटाकर उसे मुनाफे पर बेचता था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर कलियर पुलिस की ओर से मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार चेकिंग और अभियान चलाया जा रहा है। उच्च अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए कोतवाल कमल मोहन भंडारी पुलिस टीम के साथ धनौरी-कलियर क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एनआइसी तिराहे से करीब 50 मीटर दूर रतमऊ नदी पुल के पास पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 36.79 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपित ने अपना नाम अंकुश कुमार (32) पुत्र धीर सिंह, हाल निवासी केयर अस्पताल भगवानपुर, थाना भगवानपुर, जिला हरिद्वार बताया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपित ने बताया कि वह कलियर और आसपास के इलाकों से थोड़ी-थोड़ी मात्रा में स्मैक लाकर एकत्र करता था। इसके बाद उसे मुनाफे के दाम पर बेचकर अपना खर्च चलाता था। स्मैक बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपित को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। साथ ही उसके आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।

नशे के नेटवर्क पर पुलिस की नजर……..

कलियर और आसपास के क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ताजा कार्रवाई में एक युवक की गिरफ्तारी और लाखों रुपये कीमत की स्मैक बरामद होने से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपित स्मैक कहां से हासिल करता था और इसके पीछे किसी बड़े तस्करी नेटवर्क की भूमिका है या नहीं। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी, उपनिरीक्षक मुनव्वर हुसैन, हेड कांस्टेबल इसरार अली, हेड कांस्टेबल माजिद खान, कांस्टेबल विकास त्यागी और कांस्टेबल कैलाश राम शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!