उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

जाली नोटों के खेल में बड़ा एक्शन, रुड़की में एनआईए की दबिश से मचा हड़कंप::

करोड़ो की नकली करेंसी के तार रुड़की में मिले, एक संदिग्ध हिरासत में......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) सहारनपुर में पंजाब नेशनल बैंक की करेंसी चेस्ट से बरामद 17.29 करोड़ रुपये के जाली नोटों के मामले ने अब रुड़की तक हलचल मचा दी है। करोड़ों के इस जाली नोट प्रकरण की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शनिवार को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र में दबिश देकर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया। कार्रवाई के बाद एनआईए की टीम उसे अपने साथ ले गई। जानकारी के मुताबिक, एनआईए की टीम शनिवार को गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर स्थित सेक्टर रोड की प्रीत विहार कॉलोनी पहुंची। टीम के साथ स्थानीय पुलिस भी मौजूद रही। टीम ने कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। मामला उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले की सदर बाजार कोतवाली में 29 अगस्त को दर्ज जाली नोट प्रकरण से जुड़ा है। जांच के दौरान एनआईए ने जगाधरी करेंसी चेस्ट के प्रबंधक अमित कुमार को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद मामले में दो अन्य नाम सामने आने की बात बताई जा रही है। करोड़ों रुपये के जाली नोटों से जुड़े इस मामले में जांच एजेंसी अब उन कड़ियों को जोड़ने में जुटी है, जिनके जरिए नकली नोटों का नेटवर्क आगे तक फैला हो सकता है। इसी क्रम में रुड़की में शनिवार की कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। एनआईए की टीम जिस व्यक्ति को हिरासत में लेकर गई है, उसकी भूमिका क्या है और जाली नोट प्रकरण से उसका किस तरह का संबंध है, इसका खुलासा जांच और पूछताछ के बाद ही हो सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!