
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की हनुमान कॉलोनी में बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन झपटने की घटना ने उस समय नया मोड़ ले लिया,
जब पुलिस जांच में पता चला कि वारदात किसी बाहरी बदमाश ने नहीं, बल्कि महिला के ही घर में रहने वाले किरायेदार ने अंजाम दी थी। जिस युवक को रहने के लिए छत दी गई, उसी ने भरोसे को तोड़ते हुए चेन स्नेचिंग की घटना को अंजाम दे डाला।
हनुमान कॉलोनी में बुजुर्ग महिला के साथ कृष्ण जन्माष्टमी के दिन चेन स्नेचिंग की घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था, जिसके बाद पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्यवाही करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने तत्काल एक्शन लेते हुए टीम का गठन किया,
गठित टीम की जिम्मेदारी कोतवाली गंगनहर मणि भूषण श्रीवास्तव को सौंपी गई थी।
जिसके बाद CIU टीम में शामिल अपर उप निरीक्षक अश्वनी यादव ने गठित टीम के साथ करीब 250 CCTV फुटेज खंगाले।
सीसीटीवी फुटेज के दौरान एक युवक मुंह और सिर पर कपड़ा बांधकर तेजी से भागता दिखाई दिया।तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना ने पुलिस को सीधे महिला के घर तक पहुंचा दिया।
जब पुलिस ने दूसरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदार सूरज पुत्र दिलबर सिंह, निवासी रूपनगर (पंजाब) से पूछताछ की, तो वह ज्यादा देर तक सच नहीं छिपा सका। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कमरे की अलमारी से चेन और पेंडल बरामद करा दिया।
सबसे हैरानी की बात यह रही कि जिस घर में आरोपी किराये पर रह रहा था, उसी घर की महिला को उसने अपना शिकार बनाया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चेन बरामद कर ली है और मुकदमे में अन्य धाराएं बढ़ाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
टीम में ये रहे शामिल……
- कोतवाल मणि भूषण श्रीवास्तव
- उप निरीक्षक संतोष सेमवाल
- हे०का० संदीप यादव कांस्टेबल धीरेंद्र
- पीआरडी मुकेश
सी०आई०यू० टीम रुड़की…
- अपर उ०नि० अश्वनी यादव
- हेड कांस्टेबल मनमोहन भंडारी
- कांस्टेबल अजय काला
- कांस्टेबल रविन्द्र खत्री
- कांस्टेबल राहुल नेगी
- कांस्टेबल महिपाल तोमर
- कांस्टेबल आशीष शर्मा



