उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

निलंबित दरगाह कर्मचारी और कथित पत्रकार पर गंभीर आरोप::

पुरानी ऑडियो के सहारे दरगाह कार्यालय की छवि धूमिल करने का आरोप, डीएम से की कार्रवाई की मांग ....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर स्थित दरगाह कार्यालय की कार्यप्रणाली और अधिकारियों की छवि को कथित तौर पर प्रभावित करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। नगर पंचायत पिरान कलियर के रहने वाले एक शिकायतकर्ता की ओर से जिलाधिकारी हरिद्वार को दिए गए शिकायती पत्र में पूर्व कर्मचारी सलीम अहमद उर्फ बिल्ला और कथित पत्रकार पर पुरानी एवं जांचाधीन सामग्री को बार-बार सोशल मीडिया और विभिन्न न्यूज पोर्टलों पर प्रसारित कर माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाया गया है। शिकायत में दोनों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है। शिकायतकर्ता मुनताज़ निवासी नगर पंचायत पिरान कलियर ने जिलाधिकारी हरिद्वार को शिकायत में बताया कि दरगाह से जुड़ी एक पुरानी ऑडियो पूर्व में सोशल मीडिया और न्यूज पोर्टलों पर प्रसारित हुई थी। मामले में सक्षम स्तर पर जांच और पुलिस कार्रवाई चल रही है। इसके बावजूद उक्त ऑडियो एवं उससे जुड़ी सामग्री को लगातार सार्वजनिक किया जा रहा है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इससे आमजन के बीच दरगाह कार्यालय और वहां तैनात अधिकारियों-कर्मचारियों के संबंध में भ्रामक एवं नकारात्मक धारणा बनाने की कोशिश हो रही है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सलीम अहमद उर्फ बिल्ला वर्तमान में निलंबित है और उसके खिलाफ ठेकेदारों से कथित अवैध धनराशि मांगने तथा उगाही जैसे आरोप सामने आने के बाद प्रशासनिक कार्रवाई की गई। पत्र में वर्ष 2021 में भी उसके निलंबन का उल्लेख किया गया है। आरोप यह है कि जांचाधीन प्रकरण को लेकर संबंधित व्यक्तियों को कथित तौर पर निशाना बनाकर दबाव, धमकी या ब्लैकमेलिंग की स्थिति पैदा की जा सकती है शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी हरिद्वार को पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!