उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

आकांक्षी की मौत पर फूटा परिवार का गुस्सा::

सड़क पर शव रखकर काटा "हंगामा” पुलिस महकमे में मचा हड़कंप......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) ज्वालापुर में 30 अगस्त को हुए सड़क हादसे ने आखिरकार एक परिवार की जैसे दुनिया उजाड़ दी हो अज्ञात कार की टक्कर में गंभीर रूप से घायल 15 वर्षीय आकांक्षी ने शनिवार को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। कई दिनों से अस्पताल में उसकी जिंदगी बचने की उम्मीद लगाए बैठे परिजनों पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। शनिवार दोपहर और देर रात परिजनों ने चौकी और कोतवाली में घेराव कर हंगामा काटा था, वही पोर्स्टमार्टम के बाद परिजन ने सड़क शव रखकर कार्यवाही की मांग की। बताया जा रहा है कि 30 अगस्त को आकांक्षी अपनी सहेली के साथ बाहर घूमने के लिए गई थी। इसी दौरान ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी थी। आरोप है कि टक्कर के बाद कार चालक घायल किशोरी को काफी दूर तक घसीटते हुए मौके से फरार हो गया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां कई दिनों तक उसका उपचार चलता रहा, लेकिन शनिवार को उसने दम तोड़ दिया था। मौत की खबर के बाद परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। पहले परिवार के लोग रेल चौकी पहुंचे और कार्रवाई की मांग उठाई थी। इसके बाद देर रात बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग ज्वालापुर कोतवाली पहुंच थे। और कोतवाली के बाहर आरोपी चालक की गिरफ्तारी को लेकर जमकर विरोध किया था। आज यानि रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव सड़क पर रखकर हंगामा काटा। और कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया। जिसके बाद स्थिति शांत हुई। परिजनों की मांग है कि जिस तरह उनकी बेटी को टक्कर मारने के बाद चालक उसे सड़क पर घसीटते हुए फरार हुआ, उस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। परिवार आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!