
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच के सिलसिले में सीबीआई की गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। इसी कड़ी में सीबीआई ने हरिद्वार के बीएचईएल क्षेत्र स्थित शिवालिक गेस्ट हाउस में पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर से पूछताछ की है।
हालांकि इस पूछताछ को लेकर अधिकारियों की ओर से अभी तक कोई औपचारिक पुष्टि नहीं की गई है।बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम ने पूर्व विधायक सुरेश राठौर से मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं को लेकर सवाल-जवाब किए।
पूछताछ में किन बिंदुओं पर जानकारी ली गई और राठौर से क्या सवाल पूछे गए, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
ऐसे में पूछताछ से जुड़ी विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है। अंकिता भंडारी हत्याकांड लंबे समय से उत्तराखंड में चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को लेकर लगातार निष्पक्ष और गहन जांच की मांग उठती रही है।
अब जांच के सिलसिले में पूर्व विधायक से पूछताछ की बात सामने आने के बाद एक बार फिर यह मामला सुर्खियों में आ गया है। फिलहाल सीबीआई की ओर से पूर्व विधायक से हुई कथित पूछताछ के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
इसलिए पूछताछ के कारणों और इससे जांच में सामने आई जानकारी को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। सीबीआई की जांच आगे किस दिशा में बढ़ती है, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।



