उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर फिर दर्दनाक हादसा::

आमने-सामने भिड़ीं दो बाइके, एक युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पथरी थाना क्षेत्र के हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर पदार्था और रानीमाजरा के बीच मंगलवार देर रात एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में मृतक की पहचान हिमांशु निवासी रानीमाजरा के रूप में हुई है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार विशाल निवासी घिस्सुपुरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बाइकों की भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर यातायात सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बीते रविवार की देर रात भी बाइक और टेम्पू ट्रैवेल्स की टक्कर में भी दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई थी, लेकिन अब फिर देर रात हुए इस हादसे ने एक परिवार से उसका चिराग छीन लिया, जबकि दूसरे परिवार के सामने घायल युवक की जिंदगी बचाने की चुनौती खड़ी हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी पड़ताल की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!