उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

रुड़की में बड़ा खूनी खेल:

भाई ने अपनी दो सगी बहनों को उनके घरों में मारी गोली, दोनों की मौत से मचा हड़कंप.....(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कोतवाली गंगनहर क्षेत्र के गणेशपुर और आजाद नगर पनियाला रोड स्थित संतोषी माता मंदिर के सामने गली नंबर-5 में मंगलवार देर शाम एक सनसनीखेज वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। यहां एक भाई ने कथित तौर पर अपनी दो सगी बहनों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से दोनों बहनों की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि विक्की नाम के एक भाई ने अलग अलग स्थानों पर जाकर अपनी सगी दो बहनों पर फायरिंग कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। दोनों बहनें अपने-अपने घर में गंभीर हालत में पड़ी मिलीं। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। लेकिन तब तक एक बहन पुष्पा निवासी आजाद नगर की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि दूसरी बहन शकुंतला निवासी गणेशपुर को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। एक ही परिवार की दो बेटियों की हत्या की खबर फैलते ही पूरे इलाके में मातम और दहशत का माहौल बन गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही वारदात के पीछे की वजह और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल शुरुआती जानकारी में मामला पारिवारिक विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही हत्या की वास्तविक वजह सामने आएगी। एक भाई द्वारा अपनी ही दो सगी बहनों को मौत के घाट उतारने की इस वारदात ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। वही बताया जा रहा है कि एक हमले में एक अन्य घायल हैं, जिसकी पुलिस की ओर से पुष्टि नहीं की गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!