उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

अफसरों के नाम के आगे “माननीय शब्द”:

सरकारी वेबसाइट से शिलापट्ट तक उठे सवाल, प्रशासनिक प्रोटोकॉल पर घमासान.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) अक्सर आपने देखा होगा कि सांसद, विधायक, जज, के नामों के सामने “माननीय” लिखा जाता है. लेकिन उत्तराखंड में अब सरकारी अफसरों के नाम के आगे ‘माननीय’ शब्द लिखे जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। वरिष्ठ नौकरशाहों के आधिकारिक पदनाम के साथ इस तरह के संबोधन को लेकर नेशनल पब्लिक सर्विस ट्रस्ट ने शासन से लेकर जिला प्रशासन तक पत्र भेजकर तत्काल सुधार की मांग की है। विवाद की शुरुआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार की आधिकारिक वेबसाइट से हुई, जहां सीएमओ के नाम के साथ ‘Hon’ble CMO’ लिखा हुआ सामने आया। संस्थान ने इस पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि किसी अधिकारी का पद वरिष्ठ होना अपने आप में उसे ‘माननीय’ कहलाने का अधिकार नहीं देता। मामला यहीं नहीं रुका। संस्थान ने देहरादून में एक सरकारी उद्घाटन शिलापट्ट पर मुख्य सचिव आनंद बर्धन के नाम के साथ ‘माननीय’ लिखे जाने पर भी आपत्ति जताई है। संस्थान का कहना है कि सरकारी दस्तावेजों, वेबसाइटों और सार्वजनिक शिला पट्टों पर इस्तेमाल होने वाला संबोधन नियमों और निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप होना चाहिए। राष्ट्रीय लोक सेवा संस्थान के अध्यक्ष कृष्णकान्त ने शासन से सीएमओ की वेबसाइट से ‘Hon’ble’ शब्द हटाने की मांग की है। साथ ही प्रदेशभर की सरकारी वेबसाइटों, सोशल मीडिया अकाउंट, शिला पट्टों और अन्य आधिकारिक सामग्री की व्यापक समीक्षा कराने तथा सभी विभागों के लिए एक समान प्रोटोकॉल जारी करने की मांग उठाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!