उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

रायवाला में गूंजी कर्मचारियों की एकजुट आवाज:

SNEA के 9वें सर्किल सम्मेलन में नई टीम को मिली कमान.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) संचार निगम कार्यकारी संघ (SNEA), उत्तराखंड के 9वें सर्किल सम्मेलन में संगठन की एकजुटता, कर्मचारियों के हितों और BSNL की मजबूती का संदेश जोरदार तरीके से सामने आया। 13 अगस्त 2026 को रायवाला में आयोजित सम्मेलन में उत्तराखंड के विभिन्न परिचालन क्षेत्रों से पहुंचे प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।हरिद्वार परिचालन क्षेत्र की मेजबानी में आयोजित सम्मेलन में SNEA केंद्रीय मुख्यालय से महासचिव एम.एस. अडसुल, DEWAB के महासचिव आर.के. गुप्ता और SNEA के संयुक्त सचिव (केंद्रीय) अरविंद पाल दहिया की गरिमामयी मौजूदगी रही। BSNL के प्रधान महाप्रबंधक, हरिद्वार व्यापार क्षेत्र ने भी सम्मेलन में शिरकत की। सम्मेलन को संबोधित करते हुए महासचिव एम.एस. अडसुल ने कहा कि कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को लेकर संगठन पूरी मजबूती के साथ आवाज उठा रहा है। 3rd PRC के लिए प्रयास लगातार जारी हैं और कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर सरकार तथा प्रबंधन के साथ वार्ता की जा रही है। उन्होंने कहा कि संगठन की ताकत उसकी एकजुटता और कर्मचारियों का विश्वास है। वहीं अरविंद पाल दहिया, आर.के. गुप्ता, अरविंद धीमान और प्रधान महाप्रबंधक, हरिद्वार व्यापार क्षेत्र ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन, कर्मचारियों के कल्याण और BSNL की प्रगति से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विचार रखे।

सर्वसम्मति से चुनी गई नई टीम…..

सम्मेलन का सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव अगले कार्यकाल के लिए 15 पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से निर्वाचन रहा। नई जिम्मेदारी के तहत जी.एस. कार्की को सर्किल अध्यक्ष, अरविंद धीमान को सर्किल सचिव और संदीप सूथा को वित्त सचिव चुना गया। सम्मेलन में संगठनात्मक मुद्दों, कर्मचारियों के कल्याण, लंबित मांगों और एसोसिएशन की आगामी कार्ययोजना पर गहन मंथन हुआ। प्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी ने साफ कर दिया कि SNEA उत्तराखंड न केवल अपने सदस्यों के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि BSNL को मजबूत बनाने की दिशा में भी पूरी गंभीरता से आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में महेश, अनुपम विश्नोई, वीरेंद्र चौरसिया, कमल किशोर भट्ट, विशाल भाटिया, अनिल धीमान और तरुण अरोरा समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!