उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

थकान में पिकअप में छूट गई मासूम भोली:

पुलिस ने भारी भीड़ के बीच चंद घंटों में मां से मिलाया, उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज की मेहनत लाई रंग......(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कांवड़ मेले की भारी भीड़ के बीच एक मां की लापरवाही उस समय बड़ी चिंता में बदल गई, जब थकान के चलते वह अपनी मासूम बेटी भोली को पिकअप वाहन में ही सोता छोड़कर आराम करने लगी।

कुछ देर बाद जब उसे बेटी के साथ न होने का एहसास हुआ तो उसके होश उड़ गए और वह बदहवास होकर इधर-उधर तलाश करने लगी।

फाइल फोटो

सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल हरकत में आई। मेला ड्यूटी में तैनात उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने वायरलेस नेटवर्क, कंट्रोल रूम और आसपास के सभी चेक प्वाइंटों को अलर्ट किया।

भीड़ के बीच लगातार तलाश अभियान चलाया गया और आखिरकार कुछ ही घंटों में मासूम भोली को टोल प्लाजा के समीप से सोते हुए पिकअप से सकुशल ढूंढ निकाला। बेटी को सुरक्षित देखकर मां की आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।

उसने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि समय रहते पुलिस ने उसकी बच्ची को ढूंढ लिया, वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता था।

हरिद्वार पुलिस ने अपील की है कि कांवड़ मेले जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों पर अपने बच्चों का विशेष ध्यान रखें। यदि कोई बच्चा बिछड़ जाए तो तुरंत नजदीकी पुलिस सहायता केंद्र या डायल 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते उसे सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!