उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

“बम-बम भोले” के जयकारों से गूंज उठा हरिद्वार:

खाकी का मानवीय चेहरा, हरिद्वार पुलिस ने कांवड़ियों का फूलों की वर्षा से किया भव्य स्वागत, सेवा में बांटे फल, कोल्ड ड्रिंक और ठंडा पानी......(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

 

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) श्रावण मास की पवित्र कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार में भक्ति और सेवा भावना का अनूठा संगम देखने को मिल रहा है।

जहाँ एक ओर कांवड़ मार्ग पर शिवभक्तों की गूंज सुनाई दे रही है, वहीं दूसरी ओर हरिद्वार पुलिस सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सेवा में भी मिसाल पेश कर रही है।

मंगलवार को हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरिद्वार पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारी गर्मी एवं थकान के बीच गुजर रहे शिवभक्त कांवड़ियों का पूरे उत्साह से स्वागत किया।

इस दौरान एसपी सिटी अभय सिंह, एसपी विजलेंस स्वतंत्र कुमार सिंह, एएसपी नरेंद्र पंत, सीओ संजय चौहान, सीएफओ वंश बहादुर यादव, कोतवाल अमरजीत सिंह, शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी समेत अन्य पुलिसकर्मियों ने कांवड़ियों को चौकी शांतरशाह पर उनके लिए ठंडे पेयजल और ताजे फलों का वितरण किया।

सेवा भी,सुरक्षा भी का संदेश……

कांवड़ मार्ग पर ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हरिद्वार से जल लेकर गंतव्य की ओर बढ़ रहे शिवभक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

शांतरशाह चौकी के सामने जल भरकर अपने गंतव्य को जा रहे कांवड़ियों का फूलों के साथ स्वागत किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए पुलिस कर्मियों ने कांवड़ियों को ठंडा पानी, कोल्ड ड्रिंक और फल देकर उनका उत्साहवर्धन किया।

पुलिस के इस आत्मीय और सहयोगात्मक रवैये से कांवड़ियों के चेहरे खिल उठे। कई कांवड़ियों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए ‘जय भोलेनाथ’ के जयकारों के साथ आभार जताया।

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, सीसीटीवी और ड्रोन से रखी जा रही है नजर…..

प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित संपन्न कराने के लिए चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल, सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है। ऐसे में खाकी वर्दी का यह मित्रवत और सेवा भाव से भरा रूप आम जनता और श्रद्धालुओं के बीच काफी सराहा जा रहा है।

वही पुलिस अधिकारियों ने भी कांवड़ियों से अपील करते कहा कि सुगम तरीके से अपनी कांवड़ यात्रा को पूरी करे। हरिद्वार पुलिस सुरक्षा के मद्देनजर 24 घंटे उनकी सेवा में लगी हुई हैं। इस दौरान एसपी सिटी अभय सिंह, एसपी विजलेंस स्वतंत्र कुमार सिंह, एएसपी नरेंद्र पंत, सीओ संजय चौहान, सीएफओ वंश बहादुर यादव, कोतवाल अमरजीत सिंह, शांतरशाह चौकी प्रभारी उमेश कुमार लोधी, कांस्टेबल भूपेंद्र,कांस्टेबल अंकित कुमार, spo अरमान समेत अन्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!