उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसा:

डीजे की धमक से लोहे के चैनल (गाटर) गिरने से दो कांवड़ियों की दर्दनाक मौत, मौके पर मची अफरा-तफरी.....(देखिए वीडियो) 

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) कांवड़ यात्रा के दौरान शनिवार को हरिद्वार में एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के बढ़ेड़ी राजपूतान गांव के समीप निर्माणाधीन हाईवे के  फ्लाईओवर के नीचे रखे भारी-भरकम लोहे के चैनल (गाटर) डीजे की तेज धमक से दो कांवड़ियों के ऊपर गिर पड़े।

हादसा इतना भयावह था कि दोनों शिवभक्त गंभीर रूप से घायल हो गए और देखते ही देखते मौके पर चीख-पुकार मच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कावड़ियां कृष्णा (22) और तनुज कुमार मोदीपुरम गाजियाबाद निवासी कांवड़िए यात्रा के दौरान कुछ देर आराम करने के लिए फ्लाईओवर के नीचे रुके थे।

इसी दौरान वहां रखे विशाल लोहे के गाटर डीजे की धमक से खिसककर उनके ऊपर आ गिरा। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और सूचना मिलते ही पुलिस व राहत टीम मौके पर पहुंची।

मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे से कांवड़ यात्रा की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।

मृतकों के साथ यात्रा कर रहे अन्य कांवड़ियों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!