उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

पॉक्सो केस में समझौते का दबाव::

इनकार पर ईंट-पत्थरों से हमला, साले समेत दो भाइयों को लहूलुहान करने का आरोप, केस दर्ज.....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पॉक्सो एक्ट के एक मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि समझौता करने से इनकार करने पर तीन लोगों ने एक युवक और उसके परिजनों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। इस दौरान ईंट, पत्थर और लोहे के कड़े से हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया गया। पीड़ित ने कोतवाली पिरान कलियर में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए तीनों नामजद के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

तहरीर के मुताबिक, 29 अक्टूबर 2026 को पीड़ित मोनी और हिमांशु के साथ मोटरसाइकिल से रुड़की से मजदूर छोड़कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव में एक घर के पास वीरेंद्र, विपिन पुत्रगण सोमराज और उनके जीजा सौरभ ने रास्ता रोक लिया। आरोप है कि तीनों पॉक्सो के मुकदमे में समझौता करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर पीड़ित का भाई विपिन कुमार और साला विनित कुमार भी मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो हमलावर और भड़क गए। वीरेंद्र ने विनित कुमार पर ईंट से वार किया, जबकि विपिन ने पीड़ित के सिर पर लोहे के कड़े से हमला कर दिया। वहीं, सौरभ पर पीड़ित के भाई विपिन कुमार को पत्थर मारकर घायल करने का आरोप है। पीड़ित का आरोप है कि हमले में तीनों को चोटें आईं। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। इसके बाद आरोपी पॉक्सो मुकदमे में फैसला नहीं करने पर देख लेने और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया है कि आरोपी पहले भी कई बार इसी तरह समझौते का दबाव बना चुके हैं। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। कलियर पुलिस ने तहरीर के आधार पर कार्यवाही करते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!