उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

नई कार्यकारिणी पर लगी सर्वसम्मति की मुहर::

नई टीम के गठन के साथ संगठन को मिली नई ताकत, विनीत गौड़ बने जिलाध्यक्ष, सुशील सती बने महामंत्री......(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन, शाखा हरिद्वार की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय होटल में आयोजित हुई। पूरे जनपद से पहुंचे ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की मौजूदगी में संगठन की नई जनपद कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

चुनाव सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए, जहां सभी सदस्यों ने एकजुट होकर नई टीम पर भरोसा जताया। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाने के साथ-साथ ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया गया।

चुनाव प्रक्रिया सेवानिवृत्त एडीओ मदन पाल सैनी और पूर्व वीपीडीओ रघुवीर सिंह चौहान की देखरेख में पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई। सर्वसम्मति से विनीत कुमार गौड़ को जिलाध्यक्ष और सुशील कुमार सती को जिला महामंत्री चुना गया।

उनके निर्वाचन की घोषणा होते ही बैठक में मौजूद अधिकारियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के बीच दोनों का गर्मजोशी से स्वागत किया। नई कार्यकारिणी में शंकर दीप सैनी को संरक्षक, मनोज कुमार को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमित कुमार सैनी को कोषाध्यक्ष तथा अनुराग दत्त को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए अन्य पदों पर भी पदाधिकारियों का चयन किया गया।

नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष विनीत कुमार गौड़ ने कहा कि संगठन की मजबूती उनकी पहली प्राथमिकता होगी। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के हितों की रक्षा, सेवा संबंधी समस्याओं के समाधान, कार्यस्थल पर बेहतर माहौल और विभागीय समन्वय के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

वहीं जिला महामंत्री सुशील कुमार सती ने भरोसा दिलाया कि संगठन के प्रत्येक सदस्य की आवाज को मजबूती से उठाया जाएगा और सभी अधिकारियों को साथ लेकर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!