उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

हरिद्वार में डबल मर्डर से सनसनी:

शिव मंदिर की जमीन में दबे मिले दो साधुओं के शव,इलाके में हड़कंप....(पढ़िए खबर)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) हरिद्वार जिले के पथरी क्षेत्र के फूलगढ़ गांव में स्थित एक प्राचीन शिव मंदिर से सोमवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया। मंदिर परिसर में दो साधुओं के शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार मंदिर में लंबे समय से दो साधु रहकर पूजा-पाठ और मंदिर की देखरेख करते थे। सोमवार को जब ग्रामीण मंदिर पहुंचे तो दोनों साधु वहां नहीं मिले। काफी तलाश के बाद मंदिर परिसर में एक स्थान की मिट्टी संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने खुदाई कराई। जिसमें जमीन के नीचे दबे दो शव बरामद हुए। शव मिलने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और मामले के हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!