उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनराजनीतिरुड़कीवीडियोशिक्षास्वास्थ्यहरिद्वार

पति के दूसरी महिलाओं से संबंध…::

उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या ने दर्ज कराई मुकदमा, रोते हुए शेयर किया वीडियो......(देखिए वीडियो)

खबर को सुनिए

क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) उत्तराखंड की महिला एवं बाल कल्याण मंत्री रेखा आर्या ने अपने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने पति पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्री ने अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। इस बीच तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एफआईआर में रेखा आर्या ने आरोप लगाया है कि शादी के समय उनके पति ने अपनी पहली शादी की बात उनसे छिपाई थी। उन्होंने पति के दूसरी महिलाओं से संबंध होने का भी आरोप लगाया है। मंत्री का कहना है कि लंबे समय से उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आरोप है कि उन्हें जान से मारने की धमकी देने के साथ जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया। रेखा आर्या ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि रिकॉर्डिंग में उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश से जुड़ी बातें सुनाई दीं। इसे सुनने के बाद वह अपनी और बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हो गईं और पुलिस के पास जाने का फैसला किया। मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि एक कंपनी के निदेशक पद से उन्हें हटाने के लिए उनके हस्ताक्षरों का कथित रूप से गलत इस्तेमाल किया गया। मामले को लेकर रेखा आर्या ने एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में वह भावुक नजर आईं। उन्होंने कहा कि अपनी और बच्चों की सुरक्षा के लिए कानूनी कदम उठाना जरूरी हो गया था। उन्होंने महिलाओं से घरेलू हिंसा और प्रताड़ना के खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी की। कहा कि किसी महिला को डर या दबाव में अन्याय नहीं सहना चाहिए और जरूरत पड़ने पर कानूनी मदद लेनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!