
क्लिक उत्तराखंड:-(बुरहान राजपूत) पिरान कलियर कोतवाली क्षेत्र के निवादा गांव में शनिवार को एक ऐसी घटना सामने आई जिसने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।
चार बच्चों की मां नीलू सैनी (32 वर्ष), पत्नी बसंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की खबर फैलते ही गांव में लोगों की भीड़ जुट गई और परिवार में चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि नीलू सैनी अपने पति और चार बच्चों के साथ निवादा गांव में रहे रही थी, शनिवार को अचानक से संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। हालांकि मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही कलियर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई हैं।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया हैं। मामले की जांच की जा रही है।



